आठ माह के भुगतान की मांग को किया धरना प्रदर्शन
बिजनौर । दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति में अनुबंधित वाहन स्वामियों का आठ माह का भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने कार्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। वाहन स्वामियों ने डीएम से जल्द की भुगतान दिलाने की मांग की है। भुगतान नहीं होने पर वाहन बंद करने की चेतावनी दी है।
दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों में गांव से दूध लाने के लिए समिति ने अनुबंध पर वाहन लगाए हुए है। वाहन सुबह व शाम को गांवों से दूध लाकर बिजनौर स्थित दुग्ध उत्पादन समिति के कार्यालय को देते है। इससे उपभोक्ताओं को समय से दूध मिलता है। वाहन स्वामी ने बताया कि आठ माह का भुगतान नहीं होने से उनको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वह अपने बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहे है। वाहन स्वामियों ने डीएम से जल्द की आठ माह का भुगतान दिलाने की मांग की है। वाहन स्वामियों ने चेतावानी दी है कि अगर उनका भुगतान नही किया गया तो वह अपने वाहन खड़े कर देंगे और गांवों से दूध नही लाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में यशवीर सिंह, लाकेंद्र यादव, फुरकान, अजब सिंह, अभिषेक यादव, महावीर सिंह, सोनू, दिलावर, हुकुम सिंह व भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।