अपर आयुक्त ने पालिका का निरीक्षण किया
नहटौर। अपर आयुक्त मुरादाबाद एसबी तिवारी व उपजिलाधिकारी आजाद भगत सिंह ने पालिका का निरीक्षण किया। पालिका के विभिन्न कार्यो ंके अलावा रख रखाव को देखा। रखरखाव के दौरान अभिलेखों को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि पालिका में कोई भी फरियादी को मायूस नहीं होना पड़े। कर्मचारी समय पर कार्यालय आऐं।
शनिवार को अपर आयुक्त मुरादाबाद एसबी तिवारी उपजिलाधिकारी धामपुर आजाद भगत सिंह के साथ नगर पालिका पहुंचे। अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों के अलावा नगर पालिका के रखरखाव को देखा। अभिलेखों के रख रखाव को सही तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर आने के आदेश देते हुए कहा कि पालिका में कोई भी फरियादी को मायूस होकर नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर पालिका वरिष्ठ लिपिक मसूद अहमद,घनश्याम सिंह,सलीम अहमद,विशेष कुमार आदि मौजूद रहें।