फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने युवती से निकाह करने का फरमान सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने सुनाया युवती की दोस्त से शादी का फैसला
विज्ञापन

नहटौर। दोस्तों के साथ नववर्ष मनाने के लिए घर से फरार हुई युवती के मिलते ही गांव में पंचायत बैठ गई। पंचायत ने युवती के एक दोस्त से उसकी शादी कराने और अन्य दो दोस्तों पर जुर्माने का फैसला सुनाया है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर के समीप एक गांव निवासी महिला का परिवार किराए के मकान में रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की पुत्री घर से गायब हो गई थी। युवती के गायब होने पर परिजनों ने उसकी खुद तलाश शुरू कर दी। गांव के एक युवक और नगर के दो युवकों के साथ युवती को बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि युवती अपने दोस्तों के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिए घर से फरार हुई थी। युवती के बरामद होने पर गांव में पंचायत बैठ गई, पंचों में तीन दिन तक मामले को लेकर बहस होती रही। पंचायत में युवती की मां ने एक युवक से बेटी का निकाह कराने की शर्त रख दी। पंचायत ने तीन दिन बाद एक युवक से निकाह करने और दो साथियों को अर्थ दंड देने का फैसला सुनाया। पंचायत के फैसले के बाद दोनों परिवारों में निकाह की तैयारी चल रही हैं। दो दिन के अंदर निकाह करने का समय दिया गया है। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें