फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता मिशन योजना 31 दिसंबर से बंद, मिशन में लगे प्रेरकों, समन्वयकों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भारत साक्षरता मिशन योजना को 31 दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा। योजना के होने के संबंध में साक्षरता वैकल्पिक, शिक्षा एवं सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निदेशक अमरनाथ वर्मा ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व सचिवों को पत्र भेजकर आदेश निर्गत कर दिए हैं। किसी कर्मचारी की संविदा का नवीनीकरण न किया जाए। उधर, योजना से जुड़े प्रेरकों ने योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह, अतुल कुमार शर्मा, धर्मपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, नौबहार सिंह का कहना है कि यूपी और केंद्र सरकार की इस योजना के तहत वह ग्राम सभा स्तर पर 14 साल से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर करने में लगे हैं। सरकार की ओर से यह योजना 2003 से चल रही है। वह योजना में तभी से काम करते आ रहे हैं। पर सरकार ने इतने लंबे समय से चली आ रही योजना को बंद कर उनके पेट पर लात मार कर सड़कों पर लाने का काम किया है। आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें रुका 18 माह का मानदेय भुगतान तो किया नहीं, उससे पहले योजना को बंद दिया। जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा प्रेरक और अन्य पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारी योजना के बंद होने से बेरोजगार हो जाएंगे। उधर बीएसए , समिति के सचिव ने संबंधित योजना के निदेशक से जारी आदेशों की पुष्टि की है। योजना के बंद होने से अब किसी का भी नवीनीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें