फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में गुलदार की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। गांव मौसमपुर में गुलदार की चहलकदमी भय बना हुआ है। गुलदार ने तीन दिन पहले गांव के निंदर सिंह के कुत्ते को उठाने का प्रयास किया। लाठी डंडे लेकर गुलदार को भगाया गया। गुलदार की दस्तक से आसपास के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव भूतपुर, शाहपुरजमाल, हरपुर, सुआवाला, शेरगढ़, रामनगर आदि गांव के किसान सुरेश सिंह, तुंगल, सुदेश आदि का कहना है कि जंगल में गन्ने की छिलाई चल रही है। गन्ने का रकबा कम होने की वजह से गुलदार हिंसक होने लगे हैं। गुलदारों के जोड़े दिखाई देने से किसानों में खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जांच कराकर गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। महिलाएं भी एकजुट होकर खेतों पर पशुचारे लेने जाती हैं। उधर, वन दरोगा श्यामलाल का कहना है गन्ने की फसल कटने से गुलदार जंगल में दिखाई दे रहे हैं। गुलदार से बचने के लिए किसान समूह बनाकर व लाठी डंडे लेकर जंगल जाये। गुलदार से बचने के लिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें