फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरी का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । सेंट मेरी के होली एंजेल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ आलोक कुमार और विशिष्ट अतिथि फादर जॉन चकनट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छोटे -छोटे बच्चों ने राजस्थानी डांस कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भारत नाट्यम कर सभी को हैरत में डाल दिया। इसके अलावा कई फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर भी बच्चों ने डांस किया। बच्चों ने हंसाते-गुदगुदाते लघु नाटिका भी प्रस्तुत की और सभी को खूब गुदगुदाया। एआरटीओ आलोक कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार के कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी होती हैं। अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों में संरचनात्मक विकास होता है। प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने कहा कि बच्चे को हम जैसा माहौल देते हैं वे वैसे ही माहौल में ढल जाते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सिस्टर जिनसिटा, सिस्टर रिंसी, सिस्टर हर्षिता, मयंक मलिक, हर्ष गौतम, कुलवीर तोमर, मुकेश पिलानिया, साहिरा, अपर्णा, उमा शर्मा, शालू, स्मिथा थॉमस आदि मौजूद रहे। सेंट मेरी में नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामनेशन इन केमिस्ट्री, एस्ट्रोनोमी, बायोलोजी, फिजिक्स की परीक्षा संपन्ना हुई। परीक्षा में 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी मयंक मलिक ने बताया कि यह परीक्षा भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही ओलंपियाड परीक्षाओं का प्रथम चरण है। परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले केंद्र के दस प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। आईएपीटी ऑब्जर्वर सागर भाटी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा के आयोजन में प्रधानाचार्य सिस्टर रिंसी, मुकेश पिलानिया, नीरज, बेगराज आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें