बिजनौर (ब्यूरो) । केपीएस की छात्राओं ने कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्कूल में पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य अरुणा गर्ग ने कहा कि आरजेपी इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में गूंजन राजपूत, चनप्रीत कौर, दीक्षा, हिमांशी, जिज्ञासा, दुर्गेश, संजना, गामिया शामिल रहीं। स्कूल की टीम अब लखनऊ में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।