फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना केंद्र पर घटतौली को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। पैजनियां में किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ने पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बना लिया। कई घंटों तक तौल बंद कराए रखी। मौके पर पहुंचे फीटरों ने कांटे को दुरुस्त कर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

गांव पैजनियां में नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के पास धामपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र ए स्थित है। किसानों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव का विनीत त्यागी अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर कांटे पर डालने पहुंचा। किसान को कांटे पर गन्ना तुलवाते हुए कांटे में घटतौली का शक हुआ। किसान ने अपने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली का भार करा रखा था। उक्त किसान के अनुसार मिल के कांटे पर गन्ना तुलवाने पर उसके भार में करीब एक क्विंटल की घटतौली पाई गई। मिल के कांटे में घटतौली को लेकर तौल लिपिक और किसान में नोकझोंक हुई। तौल लिपिक कांटे में कोई घटतौली न होने को लेकर किसानों से भिड़ गया। मौके पर मौजूद प्रकाश त्यागी, मोहित त्यागी, निरंकार त्यागी, देशराज, मनोज त्यागी, बिट्टू आदि ने कांटा परिसर में तौल बंद कराकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक को का घेराव कर उसे बंधक बना लिया। किसानों ने मिल के कांटे पर तुलने आई उक्त किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली का भार तौल लिपिक की मौजूदगी में गांव में स्थित अन्य कई प्राइवेट कांटो पर कराया। ग्रामवासियों के अनुसार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के भार में मिल के कांटे पर करीब एक क्विंटल की घटतौली पाई गई। तौल लिपिक घटतौली पाए जाने पर खामोश हो गया। आक्रोशित किसानों ने मामले की सूचना फोन पर मिल के अधिकारियों को दी। मिल के कांटा फीटर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांटे का दुरुस्तीकरण कर तौल चालू कराई। फीटरों के अनुसार कांटे में तकनीकी खराबी आने से घटतौली पाई गई। कांटे का दुरुस्तीकरण होने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें