फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर गन्ना केंद्र का विवाद निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर गन्ना केंद्र का विवाद निपटा
विज्ञापन

बढ़ापुर। बुंदकी चीनी मिल के बढ़ापुर स्थित विजयपुर गन्ना क्रय केंद्र पर हुआ विवाद का जिला गन्नाधिकारी के हस्तक्षेप से पटाक्षेप हो गया । किसानों के अपनी गलती मानने और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने के आश्वासन पर शुक्रवार की दोपहर केंद्र पर तौल कार्य प्रारंभ हो सका।
बुधवार की रात्रि बढ़ापुर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के विजयपुर गन्ना क्रय केंद्र से तौल लिपिक चंद्रशेखर के केंद्र से तौल कार्य बंदकर चले जाने के बाद कुछ किसानों ने ट्रॉलियों में लदा अपना सामान्य गन्ना सेंटर लाकर वहां खड़े ट्रक में लोड कराया। केंद्र के तंबू में रखी चालान बुक से ट्रक का खुद ही चालान बनाकर मिल भेज दिया। ट्रक मिल में क्वालिटी चेकिंग में पकड़ा गया। ट्रक में सामान्य प्रजाति का गन्ना भरा था जबकि मिल ने अब तक किसी भी केंद्र या मिल गेट पर सामान्य गन्ना प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया है। अगैती गन्ना प्रजाति का मूल्य सामान्य गन्ना प्रजाति के मूल्य से 10 रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने केंद्र के कुछ किसानों की हठधर्मिता का यह मामला संज्ञान में आने पर पकड़े गए गन्ने से लदे ट्रक की तौल पर प्रतिबंध लगाते हुए बृहस्पतिवार को गन्ना क्रय केंद्र विजयपुर पर तौल कार्य बंद रखा। शुक्रवार की सुबह इस मसले पर केंद्र के किसानों ने डीसीओ, मिल उपाध्यक्ष बीपी दीक्षित, गन्ना विभागाध्यक्ष रमेश परशुरामपुरिया से फोन पर वार्ता की। भविष्य में किसी किसान के इस प्रकार की गलती न करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर शुक्रवार की दोपहर एक बजे गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी, मिल के गन्ना प्रबंधक सुनील चौहान, गन्ना अधिकारी रामवीर सिंह ने केंद्र पर गन्ना तौल कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें