बिजनौर। जिला अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीवाला में नियुक्त संदीप सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। अनुदेशकों के हित के लिए संघर्षरत रहने का निर्णय लिया गया।
टाउन हॉल में हुई बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि अनुदेशकों का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुदेशक बिना किसी डर के स्कूलों में शिक्षण कार्य कराएं। अनु विश्नोई महामंत्री, हेमेंद्र सिंह जिला उपमहामंत्री, अर्जुन सिंह राजपूत उपाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान निशांत, राधा रानी, मीनाक्षी देवी, दीपिका अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, जोगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, जोगेंद्र सिंह, नसीमा परवीन, पुनीश कुमार आदि मौजूद रहे।