फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर वामपंथी दलों का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वामपंथी मोर्चा ने बुधवार को किसानों का कर्ज माफ करने, पशु बिक्री कानून को तत्काल रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वामपंथी मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को वामपंथी मोर्चा (सीपीआईएम, सीपीआई, सीपीआईएमएल) ने टाउन हाल से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। बल्कि इस सरकार में संप्रदायिकता के कारण मेहनतकश जनता को लड़ाने की साजिश की जा रही है। तथाकथित गौरक्षकों के नाम पर निर्दोष पशु व्यापारियों और किसानों की हत्या की जा रही है। वक्ताओं ने राष्ट्रपति से किसानों को बिना ब्याज का ऋण दिलाने, फसलों के उचित दाम दिलाने, डा. स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को लागू करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसान एवं मजदूरों को पेंशन देने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, साल में करीब 200 दिन काम देने, ओडीएफ के तहत बने शौचालयों की जांच कराने, दलित, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न बंद करने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, रोजगार उपलब्ध कराने, बलात्कार की शिकार पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों को आवास दिलाने, वामपंथी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस कराने, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करा दोषी पर कार्रवाई करने, पेपर मिलों में न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को मांत्र पत्र सौंपा। धरने में बलवंत सिंह, हरकिशन सिंह, रामनिवास जोशी, सोनू सैनी, तालिब चौधरी, रामपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, अमर सिंह, शराफत हुसैन, राजेंद्र सिंह और रोहताश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें