फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर (ब्यूरो) । बिजनौर से अपने घर लौट रहा होमगार्ड सड़क हादसे में घायल हो गया। राहगीरों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव डेरियो निवासी चंद्रपाल सिंह होमगार्ड है और बिजनौर में तैनात है। वह शनिवार की रात ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। मंडावर में प्रीतम सिंह द्वार के पास उसकी बाइक किसी कार की चपेट में आ गई। हादसे में चंद्रपाल घायल हो गया। राहगीरों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी चारी
मंडावर (ब्यूरो)। गांव गीदड़पुरा से शनिवार रात एक भैंस और बुग्गी चोरी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है।
गांव गीदड़पुरा निवासी बंटी का भैंसा शनिवार की रात घर के बाहर बंधा था। जब उन्होंने रविवार सुबह देखा तो भैंसा चोरी हो गया था। वहीं गांव के ही बजीर की बुग्गी भी घर के बाहर से चोरी हो गई। ग्रामवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें