फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रसिद्घ शिवालयों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी और सिविल वर्दी में सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे शिवालयों मेें पुलिस कर्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। प्रशासन ने सात जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। क्षेत्र के प्रसिद्घ शिवालयों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया जाएगा। वर्दी और सिविल में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही सीसी टीवी कमैरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। जिले में करीब 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट को सुरक्षा में मुस्तैद किया जाएगा। कांवड़ शिविर में शिवभक्तों के लिए बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा नजर रखी जाएगी। उधर, शिवभक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
बता दें कि गत वर्ष शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए जनपद को ग्यारह जोन, 17 सेक्टर और 34 बस सेक्टरों में बांटा गया था, सबसे अधिक नौ सेक्टर गजरौला में बनाए गए थे, प्रत्येक सेक्टर में मोबाइल पुलिस के एक दरोगा, चार कांस्टेबल कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद किए गए थे। कांवड़ियों के गुजरने वाले विभिन्न स्थानों पर सीसी टीवी कमैरे लगाए गए थे। इस बार गत वर्ष जैसी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने होमवर्क शुरू कर दिया है। सुरक्षा का प्लान तैयार हो रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सात जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। पूरे सावन भोले बाबा की आस्था की बयार बहेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र से काफी संख्या में शिवभक्त सावन के हर सोमवार को ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अमरोहा के अलावा आसपास के जनपदों के लोग भी पूूरे सावन हर सोमवार को ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आते हैं। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर पूरे सावन कांवड़ियों का आगमन रहता है। पुलिस प्रशासन के लिए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना चुनौती भरा रहता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। सुरक्षा प्लान जल्द तैयार होने वाला है। नेशनल हाईवे से लेकर शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें