फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंधी से 15 ट्रांसफार्मर, 40 खंभे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलेभर में हुई झमाझम बारिश और तेज हवा की वजह से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। बिजनौर सर्किल में 40 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आंधी, बारिश में बिजनौर सर्किल के 15 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित होने की अधिक समस्या रही। वहीं, दो से तीन गांवों में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजनौर में 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे के अंदर आंधी के साथ बारिश होने का फोन पर फिर अलर्ट जारी किया गया।
बृहस्पतिवार दिन में धूप निकली लेकिन शाम होते ही धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने लगे। देखते ही देखते करीब रात साढ़े 10 बजे तेज हवा चलने लगीं। इसके बाद ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार सुबह धूप तो निकल आई, लेकिन बारिश होने से सूर्यदेव का तेज हल्का रहा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

जंगल क्षेत्र के ट्रांसफार्मर और खंभे अधिक क्षतिग्रस्त : बृहस्पतिवार रात को आंधी, बारिश में बिजनौर सर्किल के 15 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें ज्यादातर ट्रांसफार्मर 25केवी और 63 केवी के हैं। जिनका इस्तेमाल जंगलों में नलकूप पर किया जाता है। जंगल क्षेत्रों में आंधी का ज्यादा असर देखने को मिला है। वहीं, विभागीय अधिकारी अधिकांश क्षेत्र में आपूर्ति से चालू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें