फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली लेखपालों पर चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे 15 लेखपाल निलंबित, 76 को नोटिस
विज्ञापन

नगीना। शासन के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे लेखपालों पर कार्रवाई कर दी है। एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नगीना इकाई के 15 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। साथ ही 76 अन्य लेखपालों को नो वर्क नो पेमेंट (कार्य नहीं तो वेतन नहीं) के सिद्धांत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बुधवार की शाम बताया 13 दिसंबर को शासन ने लेखपालों की हड़ताल को निषिद्ध कर दिया था लेकिन हड़ताली लेखपाल काम पर नहीं लौटे। इसलिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नगीना इकाई के 15 लेखपालों को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शेष 76 लेखपालों को हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि लेखपाल अपनी मांगों के लेकर हड़ताल पर रहने के कारण आम जनता के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे। शासन द्वारा लेखपालों की हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें