फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 15 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 15 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। फरवरी आते ही जिले में कोरोना के मामलों में रोजना कमी हो रही है। लोग पहले की तुलना में ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को जिले भर में मात्र 15 संक्रमित मिले। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 211 रह गई है। वहीं जिले भर में 84 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।
जिले भर में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप जारी था। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। मगर फरवरी यसे जिले में कोरोना के मामलों में रोजाना कमी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही लोग कोरोना की पहली और दूसरी लहर की तबाही के बाद जान गए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। मास्क का प्रयोग कर कोरोना से बचाव कर रहे हैं। जिले में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया था। चारों ओर एक भय का माहौल पैदा हो गया था। जिसके चलते लोगों ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। मंगलवार को जिले में 15 मरीज कोरोना संक्रममित पाए गए। जिसके बाद मरीजों की संख्या घटकर अब 211 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही सभी से वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी को योग करते रहना चाहिए। जिससे शरीर स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें