फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 15 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिले 15 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे चारों ओर फैली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों एवं अन्य पेड़-पौधों में कई प्रकार के औषधीय गुण हैं, जो किसी भी बीमारी का इलाज करने और उसे जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने प्रमाणित कर दिया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्घति आज भी प्रासंगिक और प्रभावी है। जिले को मिले 15 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों को डीएम और जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनआईसी के माध्यम से प्रदेश में आयुष मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नव चयनित आयुर्वेदिक एंव होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय हेल्थ टूरिज्म के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित करने लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में टेली चिकित्सा को आयुष मिशन से संबद्ध किया गया है। प्रदेश में 142 योग एवं वेलनेस सेंटरों का लोकार्पण कर प्रदेश के नागरिकों को अध्यात्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ देने की कोशिश की गई है। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, नहटौर विधायक ओमकुमार, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने संयुक्त रूप से आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में नव नियुक्त 15 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में सीडीओ केपी सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह के अलावा अन्य विभागीय एवं नव नियुक्त चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें