फिर एक और इंकलाब से मिटेगा जातिवाद का दंश
यूपी पुलिस की कार्यशैली और जातिवाद करने वालों पर प्रहार पर आधारित है फिल्म
बिजनौर। जिले के युवाओं ने एक और इंकलाब से जातिवाद का दंश मिटाने की ठानी है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने एक और इंकलाब नामक हिंदी फिल्म के माध्यम से समाज में जातिवाद फैलाने वाले लोगों पर कड़े प्रहार किए हैं। साथ ही इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की बहादुरी और कार्यशैली दिखाई गई है। बालीवुड की हस्तियों ने इसे मंजूरी दी है। इसके निर्माता निदेशक बालीवुड के डायरेक्टर गुलशन खान हैं। एसपी की भूमिका में प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी रहेंगे।
जिले के युवाओं ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़कर जिले का नाम रोशन किया है। इसे आगे बढ़ाने के लिए युवाओं ने फिर एक और इंकलाब नामक फिल्म बनाकर जातिवाद करने वालों पर कड़े प्रहार किए हैं। इस हिंदी फिल्म में एसपी की भूमिका में प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी, दरोगा के रोल में हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरी निवासी आयुष लांबा हैं। लेखक इसी गांव की सपना लांबा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विलेन की बेटी का रोल तनुश्री कर रही हैं। जबकि संगीतकार संजय शर्मा,
कैमरामैन संग्राम सिंह, फैयाज, डॉयलोग प्रज्जवल चौधरी के हैं। शूटिंग नहटौर थाने के अंदर हुई। इसके बाद ब्लॉक जलीलपुर के गांव हरिनगर और झालू में होगी। फिल्म में सहायक कलाकार अतुल कुमार, आशीष चौधरी, डॉ. शिवम कुमार, तरीशी आदि शामिल हैं।