रामा कॉलेज में छात्रों का विदाई समारोह
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बीए तृतीय वर्ष के छात्रों के विदाई समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए विभाग के प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। निदेशक रोहित चौधरी ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ने को कहा। प्राचार्य डबलेश कुमार ने लक्ष्यविहीन होने पर होने वाली दशा के बारे मे बताया। बीए अंतिम वर्ष के छात्र मोहम्मद सैफ को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्रा सायमा को मिस फेयरवेल चुना गया। नेहा राजपूत को स्टूडेंट आफ द ईयर चुना गया। प्राध्यापिका रुचि शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका चुना गया । कार्यक्रम में चीफ प्राक्टर रवीश कुमार, ज्योति चंदोक, रुचि शर्मा, डॉ. रेनू राजपूत, निखिल भारद्वाज, साहिस्ता, डॉ. सत्यपाल सिंह राजपूत, रेखा, शिवम कर्णवाल, सोनिया आदि मौजूद रहे।