फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय निवेश के बारे में महिलाओं को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय निवेश के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

स्योहारा । वित्तीय साक्षरता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं को बैंकिंग, बीमा, डिजिटल भुगतान और निवेश से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुराने महिला डिग्री कॉलेज के पास डिजिटल साक्षरता संस्थान की ओर से समावेश में वित्तीय साक्षरता की स्कोच ग्रुप अध्यक्ष कुनाल चौहान, डायरेक्टर रोहन, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज डिप्टी मैनेजर वैभव शर्मा, एमसीएक्स मास्टर ट्रेनर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बिजनौर शाखा प्रबंधक सुरेश शर्मा के माध्यम से लाभार्थियों को ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम चार पाली में आयोजित किया गया। प्रत्येक पाली में 200 लाभार्थियों तथा चारों पाली में 850 लाभार्थियों उपस्थित रहे। नगीना सांसद यशवंत सिंह और आरएसएस के जिला प्रचारक कुलदीप कुमार ने लाभार्थियों से सीधे बात कर समावेश के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। डिजिटल साक्षरता संस्थान प्रबंधक कार्यक्रम निर्देशक रवि सैनी ने कहा कि समावेश कार्यक्रम के माध्यम से महिला लाभार्थियों को बैंक एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें