फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा को डिवाइडर में लगवाने पर अड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से ग्रामीणों की वार्ता विफल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में पहुंचे एसडीएम बृजेश कुमार ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने को लेकर समाज के लोगों से वार्ता की। ग्रामीण प्रतिमा को उसी के स्थान पर रखने या हाईवे के बीचोबीच डिवाडर पर लगाने की मांग को लेकर अड़ गए। इस मामले में सहमति न होने पर एसडीएम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर गांव अम्हेड़ा में डा. भीमराव आंबेडकर समिति के लोग गांव के चौक पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा को हाईवे के डिवाडर के साथ सड़क के बीचों बीच स्थापित कराने या प्रतिमा को उसके यथा स्थान पर रखने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दे रखी है। बुधवार को एसडीएम बृजेश कुमार व लोक निर्माण विभाग के जेई धन प्रकाश सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से प्रतिमा को अन्य किसी सुरक्षित व उचित स्थान पर स्थापित कराने के मामले में वार्ता की। एसडीएम ने ग्रामीणों से इस मामले में करीब एक घंटे बाद तक वार्ता की। मगर, वार्ता बेनतीजा रही। अनुसूचित जाति के लोग अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। इसके चलते एसडीएम को मौके से लौटना पड़ा। वार्ता में राजकुमार, जयपाल सिंह, हेमलता देवी, लीला देवी, रेखा देवी, गुड्डू देवी, तारा सिंह, रामकली, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, पीतांबर सिंह, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें