फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ कल्पतरू महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ कल्पतरू महोत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। कल्पतरू महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती ताराकाली के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया।
साहित्य विहार कॉलोनी में 31 दिसंबर से मां ताराकाली की भव्य पूजा अर्चना की जा रही थी। एवीआई क्लासेज के डायरेक्टर और आयोजक योगेश शर्मा तथा एवीआई ब्यूटी क्लासेज की डायरेक्टर मोनिका शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल साहित्य विहार कॉलोनी में भगवती तारा काली सिद्धि स्थल है। मां ताराकाली को तांत्रिक दृष्टि से कामाख्या देवी जैसा ही स्थान प्राप्त है। मां काली व मां तारा दस महाविधाओं में प्रथमा व द्वितीया के नाम से जानी जाती हैं। वह प्रत्येक स्थिति में अपने भक्तों को शुभ फल देती हैं। हरिद्वार व कोलकाता से आए साधु-संतों ने भी पूजन में हिस्सा लिया। सुब्रतो बनर्जी, कामाख्या व तारापीठ के श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने पूजन कराया। पूजन संपन्न होने पर आयोजित भंडारे में जिले भर के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजन में अंकित त्यागी, कल्पना त्यागी, शुभम भारद्वाज, शुभम अग्रवाल, अरुण कश्यप, प्रिया जैन, सुबी, अनिल कुमार, आशी खुराना, संदीप शर्मा, प्रियंका शर्मा, अवंतिका भारद्वाज, अखंड भारद्वाज, ब्रह्म पाल, ऋषिपाल, अनुज कुमार, रिंकी, अरुणा, लक्ष्मी, कविता, वैशाली, सोनम, शैली, मंजू, ममता, शोभा, शिवम चौधरी, राज, सलोनी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें