फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर मिलेगा जनता का समर्थन : सुनील भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के नाम पर मिलेगा जनता का समर्थन : सुनील भराला
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक से 15 दिसंबर तक टीमों के रूप में पद यात्रा के माध्यम से बूथों तक जाकर जनता से संपर्क करना है। लोगों से विकास के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में समर्थन की मांग करनी है।
विज्ञापन

बुुधवार सांसद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सभी का विकास किया जा रहा है। किसानों को उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। कुछ दिनों में वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भी सरकार घोषित कर देगी। पिछले सत्र की तुलना में किसानों को गन्ने का भाव बढ़ कर ही मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधी कानून की सख्ती से क्षेत्र को छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेल के भीतर है। महिलाएं भयमुक्त हो रही हैं। बताया कि एक से 15 दिसंबर तक कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में एमपी, एमएलए, मंत्री और कैबिनेट मंत्री सभी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में टीम में शामिल होकर हर गांव में जाएंगे। जिस गांव में सूर्य अस्त हो जाएगा, उसी गांव में टीम रात्रि विश्राम करेगी। मंत्रियों सहित सभी जन प्रतिनिधियों को इस अवधि के दौरान कम से कम पांच रात गांवों में ही विश्राम करना है। इस दौरान राकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें