ऑनलाइन आवेदन करें दिव्यांग दंपति
बिजनौर। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगज शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिव्यांग दंपति को कुल 35 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। विभाग की ओर से पुरुष को 15 हजार एवं महिला को 20 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए पात्र दंपति अपना ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पात्रता की शर्तों के अनुसार विवाह के समय पुरुष की उम्र 21 से 45 साल के बीच हो तथा महिला की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो। दंपति आयकर दाता न हो, सीएमओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो, दिव्यांग दंपति का विवाह पिछले वित्तीय वर्ष या फिर वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फार्म की हार्डकॉपी दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में जमा कराएं।