फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर । सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और दत्तोयंत राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यशाला में अनुसूचित जाति के श्रमिकों को स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर मीरा उर्फ घन्नूवाला के गांव में आयोजित कार्यशाला में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की आदमपुर शाखा के प्रबंधक राजीव शर्मा ने रोजगार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया। कहा कि मामूली रुपये का प्रीमियम भरके एक साल तक का बीमा कवर पाया जा सकता है। उन्होंने बैंक में बचत खाता खोलकर बैंक की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। शिक्षाधिकारी एसके आर्य ने कहा कि श्रमिकों का शिक्षित होना भी जरूरी है। शिक्षित होकर वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकते हैं। महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवारों की मदद कर सकती हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान संजीव चौधरी, चमन सिंह, गौरव, साकेंद्र, पूनम, रिंकी, पुष्पा, सोनम, आरती, सरिता, जगवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें