फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम ने दिया बहनों को बसों में फ्री यात्रा करने का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे की महिलाओं को रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है। यह व्यवस्था 25 अगस्त की मध्य रात्रि से शुरू होकर 26 अगस्त की मध्यरात्रि तक रहेगी।
विज्ञापन

26 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस दिन को भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधने के लिए दूर-दूर दराज के क्षेत्रों से अपने मायके में जाती हैं। शासन ने बहनों की यात्रा सुगम करने के उद्देश्य से सूबे में इस योजना को लागू किया है। बिजनौर डिपो की कुल 122 बसें हैं। इनमें 93 निगम की तथा 29 अनुबंधित बसें हैं। हालांकि पहले से ही बिजनौर डिपो ने 24 से 29 अगस्त तक रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने, दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाने की घोषणा की है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे में महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि जिले में नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शासनादेश प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें