फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा से सब कुछ संभव : बाबा फुलसंदा वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता की सेवा से सब कुछ संभव : बाबा फुलसंदा वाले
विज्ञापन

बिजनौर । एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा के ऋषि सतपुरुष बाबा फुलसंदा वाले ने कहा कि माता-पिता की सेवा और परमेश्वर की आराधना करने से सब कुछ संभव है। बाबा ने सत्संग में प्रवचन करते हुए ये बात कही। इस दौरान बाबा और उनके अनुयायियों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर चने की दाल और आटा आदि खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

सोमवार को काकरान वाटिका में अनुयायियों की ओर से आयोजित सत्संग में प्रवचन करते हुए सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों का मंगल करने की सोचता है, उसे परमात्मा जीवन में कभी कोई किसी प्रकार का कष्ट नहीं देता। उन्होंने कहा कि सभी को सुबह उठते ही सर्वप्रथम परमात्मा का नाम लेना चाहिए और सोने से पूर्व ईश्वर का ध्यान करके ही सोना चाहिए। मातृभूमि सबसे बड़ी है। इससे बढ़कर कोई और नहीं है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी को हर समय तन मन धन से तैयार रहना चाहिए। बाबा ने कहा कि माता-पिता की सेवा सर्वोपरि है। ये दोनों परमात्मा से भी बढ़कर हैं। इसलिए इनकी आन बान शान को कभी ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। जो व्यक्ति इन सब बातों का स्मरण करता है। वह निरोगी रहकर संपन्नता के साथ जीवन व्यतीत करता है। सत्संग के बाद नाम दान और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें