फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से 2100 सोलर लाईटे लगी,

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-कोटद्वार मार्ग जल्द बनेगा फोरलेन
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के गांवों में अब तक सांसद निधि से पांच करोड़ की लागत से 2100 सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। कहा कि बिजनौर से कोटद्वार मार्ग को फोरलेन निर्माण की स्वीकृति हो गई है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार में पत्रकारों से वार्ता में सांसद ने कहा कि जनता की 90 प्रतिशत से अधिक समस्याएं सड़कों की हैं, जिनका निदान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से शिक्षामित्रों के मुद्दे को कई बार लोकसभा में दमदार तरीके से उठाया गया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी कई बार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया। वह चाहते हैं कि शिक्षामित्रों के समायोजन की नियमावली बनाकर बहाली हो। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद ने बताया कि बिजनौर से कोटद्वार मार्ग जल्द ही फोरलेन बनना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार से इसके निर्माण की स्वीकृति हो गई है। जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि वह सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें