हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर में बुधवार को साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में गन्ना सुरक्षा प्रस्ताव पर चर्चा की गई। पेराई क्षमता से अधिक गन्ने को अन्य मिलों को आवंटित करने, सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर के चालीस गांवों को सहकारी गन्ना विकास समिति असमोली को दिए जाने पर संचालकों और डेलीगेटों ने सुझाव दिए। इसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि अतिरिक्त गन्ने को अन्य मिलों में स्थानांतरित करने में सहयोग करें। ताकि कृषकों को गन्ने का उचित मूल्य मिल सके। प्रधान प्रबंधक एसके सराफ ने बताया कि वर्ष 2018-19 में हुए सर्वे में इस मिल परिक्षेत्र का गन्ना रकबा 161.8 हेक्टेयर है। गन्ना आयुक्त ने वर्ष 2018-19 के लिए जिल की पैदावार 852.64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की है। इसके अनुसार मिल क्षेत्र क्षेत्र में गन्ना उत्पादन 137.34 लाख क्विंटल है। 55 फीसदी डायर के आधार पर 75.54 लाख क्विंटल गन्ने की उपलब्धता है। जबकि इस मिल की पूरे पेराई सत्र में 45 लाख क्विंटल गन्ना पेरने की क्षमता है। इस प्रकार 30 लाख क्विंटल गन्ना अधिक है। जिसे अन्य चीनी मिलों को आवंटित किया जाना है। इस मौके पर उपसभापति पंडित वेद प्रकाश शर्मा, रीना देवी, रामकिशोर गुर्जर, हरिपाल सिंह चौहान, अमित चौधरी, सुरेंद्र सिंह चौधरी, गौरव चाहल, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।