कांवड़ियों से भरी गाड़ी पलटी, 12 कांवडिये घायल
चंदक। हरिद्वार जा रहे कांवडियों से भरी गाड़ी, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो को चिंताजनक हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
रविवार रात करीब तीन बजे बिजनौर-चंदक मार्ग पर कांवडियों से भरी गाड़ी, टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में सवार 12 कांवडिये घायल हो गए । इनमें दो की हालत गंभीर बनी रही। पुलिस को सूचना मिलते ही मंडावर थाने व चंदक चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया घायल कांवड़ियों में प्रवेश, गोपाल, केशव ने बताया कि वे फरीदाबाद के पास तिगांव के रहने वाले हैं । गाड़ी में 25 भोले सवार थे। करीब तीन बजे तेज आवाज के साथ गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई।। घायलों में लोकेश, जसवीर, करमवीर, महेश, सुरेंद्र, अनिल, संदीप, गुड्डू आदि घायल हो गए। लोकेश व गुड्डू की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। चंदक चौकी इंचार्ज बी एस तोमर ने भी घटना की पुष्टि की है।
हादसे में महिला चिकित्सक समेत दो घायल
चंदक । चंदक में क्लीनिक चला रही महिला चिकित्सक सरिता रविवार की देर शाम अपने आवास पर पैदल जा रही थी । पीछे से आ रहा बाइक की चपेट में आने से सरिता व बाइक सवार गांव किशनपुर निवासी लाखन घायल हो गए। सरिता के पैर में फैक्चर है। उन्हें बिजनौर रेफर किया गया है।