अमरोहा। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सतेड़ा ऐतमाली के ग्रामीणों ने खुली बैठक में चुने गए कोटेदार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान देने की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बाबत डीएम को पत्र भी लिखा गया।
शनिवार को हसनपुर विकास खंड के गांव सतेड़ा एतमाली के ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राशन डीलर के वोटिंग के चार दिन बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव जमा न करने का आरोप लगाया। डीएम को शिकायती पत्र ग्रामीणों ने बताया कि 30 जुलाई को नए राशन डीलर के प्रस्ताव के लिए गांव में वोटिंग कराई गई थी। जिसमें एक एक पक्ष से रूम सिंह को 610 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके विपक्षी अंकुर को मात्र 475 वोट मिले। अधिकारियों ने रूम सिंह को 133 मतों से विजयी घोषित किया था, लेकिन वोटिंग के 4 दिन बाद भी प्रस्ताव संबंधी कागजात ब्लाक में जमा नहीं कराए गए हैं। जबकि नियमों के मुताबिक प्रस्ताव के तत्काल बाद उन्हें सौंप दिया जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने राजनीतिक दबाव में अधिकारियों काम करने का आरोप लगाया। प्रकाश, महेंद्री व कमल सिंह, रुम सिंह, सोमपाल, जय सिंह, मेघराज, चरन सिंह मौजूद रहे।।