बीएसएनएल कर्मियों की भूख हड़ताल जारी
बिजनौर। बीएसएनएल कर्मचारियों ने केंद्रीय आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय पर चल रही तीन दिवसीय भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
कर्मचारियों की मंगलवार से शुरू हुई भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार उनकी ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल अभी तक ग्राहकों को 4जी सुविधा नहीं उपलब्ध करा पाया। बेहतरीन सुविधा न मिलने के कारण लोग प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की ओर अधिक रुझान कर रहे हैं। इससे बीएसएनएल को काफी नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों भारत सरकार से शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने एक जनवरी 2017 से नया वेतनमान लागू करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन परिवर्तन करने, बीएसएनएल को 4जी स्पैक्ट्रम शीघ्र दिलाने, पेंशन कंट्रीब्यूशन में भारत सरकार की नियमावली लागू करने आदि मांगे पूरा करने की गुहार लगाई है।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में एमपी सिंह, राकेश सिंह, मगन सिंह, चंद्रपाल सिंह, भारत सिंह, लालमन सिंह, कलीराम, अशोक त्यागी, राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।