फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौपुर तैय्या में तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात के बाद देहात थाने के गांव भौपुर तैय्या में तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ट्यूबवेल के बरहा में तेंदुए को लेटा देखकर किसान उल्टे पांव गांव लौट गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले की तेंदुआ लापता हो गया। लाठी-ठंडों से लेस ग्रामीणों ने तेंदुए की खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नही लगा है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव भौपुर तैय्या निवासी बुंदू खां पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गया था। जैसे ही वह खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल के बरहा (नाली) में तेंदुआ लेटा देकर हड़कंप मच गया। किसान उल्टे पांव ही गांव की ओर भाग खेड़ हुए। ग्रामीणों को तेंदुए की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण लाठी-ठंडों से लेकर जंगल की ओर भाग निकले। लेकिन ग्रामीणों की पहुंचने से पहले ही देंतुआ वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आस-पास के जंगल में खूब खाक छानी। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लनगा। एकाएक तेेंदुए के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें