अमरोहा। शनिवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को तापमान बढ़ गया। इससे धूप और उमस से लोग परेशान रहे। वहीं धूप के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। राहगीर रास्ते में गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठे दिखे।
शुक्रवार और शनिवार को अच्छी बारिश हुई। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही फसलों को भी फायदा हुआ। लेकिन सोमवार को तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस ने लोगों बेहाल कर दिया। दिन भर गर्मी से लोग परेशान रहे। किसानों का कहना है कि अच्छी फसल के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। किसानों को अभी बारिश का इंतजार है।