नौगांवा सादात। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक नौगांवा सादात में हुई। जिसमें किसानों की पांच सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मिलों से गन्ने का पूर्ण भुगतान शीघ्र किया जाए और सभी लघु और सीमांत किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। कौराल विद्युत उपकेंद्र से नए फीडर की लाइनें तुरंत बनवाई जाए। इसमें दस केवीए की ट्राली रखकर क्षमता वृद्धि की जाए। इस दौरान आलोक कुमार, सतीश त्यागी, सुधाकर सिंह, राजबल सिंह, कुंवर सेन, सिराजुद्दीन मलिक्र करीम हैदर, महेंद्र सिंह, साबिर, कपिल कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनूप सिंह आदि रहे।