फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छात्रा के घर पर लटका ताला, परिजन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा ग्यारह की एक छात्रा की परिजनों द्वारा हत्या कर दिए जाने की चर्चा का बाजार गर्म है। दूसरे दिन भी छात्रा के घर पर ताला लटकता रहा। परिजन घर छोड़कर फरार रहे। वहीं पुलिस तहरीर के इंतजार में बैठी रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में शनिवार की रात परिजनों ने छात्रा को प्रेेमी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। प्रेमी तो वहां से भाग निकला। लेकिन परिजन छात्रा को घर ले आए और पहले उसकी जमकर पिटाई की। रात में करीब दो बजे छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। चर्चा है कि परिजनों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश जंगल में ले जाकर गड्ढे में दबा दिया। लेकिन कुछ देर बाद शव को जला दिया गया। इसके बाद परिजन घर वापस लौट आए और दिन निकलने के बाद घर पर ताला डालकर फरार हो गए। रविवार को छात्रा की हत्या के बाद शव को जलाने की बात पूरे गांव में फैल गई। छात्रा को जलाने वाले स्थान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। वहीं सोमवार को भी छात्रा के परिजन फरार रहे। घर पर ताला लटकता रहा, लेकिन पुलिस छात्रा के परिजनों के घर के गायब होने तक की छानबीन करने को तैयार नहीं है। एसओ वीरेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। छात्रा का परिवार किसी रिश्तेदारी में गया हुआ है। शिकायत करने वाले युवक का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें