फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
132 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में तीन दिवसीय किसान पाठशालाओं का पहला चरण शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 7000 किसानों ने भाग लिया। किसानों की सबसे अधिक भागीदारी कोतवाली ब्लाक में रही।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार जिले की 132 ग्राम पंचायतों में पहले चरण की किसान पाठशाला बृहस्पतिवार को शुरू हुई हैं। इनमें मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 12, हल्दौर में 11, नूरपुर में 14, जलीलपुर में 12, नहटौर में 11, धामपुर में 13, स्योहारा में 10 अफजलगढ़ में आठ, कोतवाली देहात में 17, नजीबाबाद में 16 व किरतपुर में आठ हैं। पाठशालाओं में किसानों को खेती की आय बढ़ाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मृदा स्वास्थ्य, विभिन्न फसलों, बागवानी, मछली पालन, दुग्ध उत्पादन के बारे में बताया जा रहा हैं। किसान पाठशालाओं का दूसरा चरण 25 जून से 27 जून तक चलेगा। दूसरे चरण में भी 11 विकास खंड के 132 ग्राम पंचायत शामिल हैं। प्राथमिक स्कूलों में पाठशाला चल रही है। अधिकारी पाठशालाओं में जाकर किसानों से मिल रहे हैं। किसानों ने अपनी समस्याओं पर सवाल जवाब किए हैं। उधर, इस बार किसान पाठशालाओं में पिछले साल के मुकाबले किसानों की भागीदारी कम है। गत वर्ष पहले दिन नौ हजार से अधिक किसानों ने भागीदारी की थी। किसानों सोमपाल, रमेश, हरजीत, बलराम, दिगेंद्र आदि का कहना है कि सुबह नौ बजे किसान खेत पर रहता है। किसान दोपहर 12 बजे के बाद घर लौटते हैं। किसानों ने खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें