फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शेरकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वयं की स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है योग’
विज्ञापन

शेरकोट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के विद्यालयों और शासकीय कार्यालयों में कार्यक्रम हुए। जिसमें प्रशिक्षकों ने लोगों को योग की महत्ता बताई। बृहस्पतिवार को आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सवेरे से शुरू हुए योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए इतना जरूरी है जितना इंसान के लिए अन्य दैनिक कार्य हैं। योग स्वयं की स्वयं के माध्यम से स्वयं तक पहुंचाने की यात्रा है। योग हमारे शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस मौके पर शकील अहमद, मोहम्मद शहजाद, रईस अहमद, मोहम्मद नईम, विजयपाल सिंह रहे। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज, पीजेएम इंटर कॉलेज, मुस्लिम फंड कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें