फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र लेखपाल संघ ने कई मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर संघ की ओर से एक मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है तथा नौ जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
मंगलवार को उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह व सचिव जगत सिंह रवि के नेतृत्व में लेखपाल तहसील परिसर में एकत्रित हुए तथा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। संघ की ओर से एक मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा गया। पत्र में वेतन विसंगतियों को दूर करने, लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन कराने, लेखपाल संवर्ग का वेतन उच्चीकरण का लाभ प्रदान कराने, कई वर्षो से लंबित वेतन विसंगतियों को तत्काल दूर कराने,सेवानिवृत्त लेखपालों की पेंशन विसंगतियों का निस्तारण कराने, लेखपालों को दिए जाने वाले भत्तों में वृद्धि कराने, राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 का अनुपालन कराने, लेखपालों को लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्यापित अमीन का कोटा समाप्त करने, जन समस्याओं के निस्तारण एवं सुदृढ़ व सक्षम क्षेत्रीय व क्षेत्रीय पर्यवेक्षक के अतिरिक्त पद सृजित करने, राजस्व निरीक्षक कार्यालय के 626 अतिरिक्त पदों का सृजन कराने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ा करने 75 प्रतिशत करने तथा इसके अलावा कई आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 25 जून तक हाथ पर काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। 26 जून से दो जुलाई तक आय जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का बहिष्कार करेंगे। तीन जुलाई से सात जुलाई तक संपूर्ण बहिष्कार तथा तहसील कार्यालयों पर धरना, नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, मुनासिर, चंद्रप्रकाश, दिग्विजय सिंह, दीपक शर्मा, राहुल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें