फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। सरकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय पर किसानों से गेहूं की खरीदारी नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मनमानी के कारण किसानों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू ब्लाक किरतपुर के कार्यकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित क्रय विक्रय कार्यालय पर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ता गेहूं की खरीद बंद होने से भड़क गए और केंद्र प्रभारी विक्रम सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों का गुस्सा देख केंद्र प्रभारी ने गेहूं की खरीद शुरू करा दी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 2100 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मोहल्ला चौहानान स्थित क्रय विक्रय समिति गेहूं खरीद केंद्र पर खरीदारी बंद होने पर किरतपुर के केंद्र संचालक राजकुमार शर्मा ने बताया कि शासन से चार लाख रुपये हासिल हुए थे। इसमें तीन लाख 74 हजार रुपये का किसानों से 214 क्विंटल 50 किलो गेेहूं खरीदा गया है। आगे रुपया मिलेगा तो खरीदारी जारी रहेगी।
उधर, किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विरेंद्र सिंह राजपूत, महिपाल सिंह, सूरजभान, सोनू, पद्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, बंटी, नरदेव सिंह, मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें