फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ली प्राइवेट वाहन यूनियनों के प्रतिनिधियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र में संचालित होने वाले प्राइवेट वाहनों की यूनियनों के प्रतिनिधियों की प्रशासन ने बैठक बुलाई। एसडीएम और सीओ ने यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के साथ-साथ राहगीरों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना परिसर में एसडीएम एसके सिंह, सीओ अरुण कुमार ने प्राइवेट वाहन संचालकों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि नजीबाबाद से दो नेेशनल हाईवे गुजरते हैं। यहां रेलवे क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बन चुके हैं। गत वर्षों की अपेक्षा नजीबाबाद में यातायात का दबाव बढ़ चुका है। उन्होंने विभिन्न रूटों पर चलने वाले प्राइवेट वाहनों के यूनियन प्रतिनिधियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों से प्राइवेट वाहनों के बेतरतीब संचालन से नागरिकों को असुविधा होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एक समय में एक ही वाहन अड्डे से संचालित करने और सार्वजनिक स्थान को प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए।
सीओ ने कहा कि 10 मई से जोगीरम्पुुरी में चार दिवसीय सालाना मजलिसें शुरू हो रही हैं। यहां आने वाले जायरीनों को भी कोई असुविधा न हो। उन्होंने वाहन चालकों को इन चार दिनों में सेवाभाव के साथ आजीविका कमाने की सलाह दी। बैठक में आपराधिक घटनाओं को रोकने और संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने के लिए महत्वपूूर्ण स्थानों पर बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाने पर सहमति बनी। सीओ ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा को सीसीटीवी लगवाने के साथ थाने में कंट्रोल रूप बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एआरएम एके सिंह के अलावा प्राइवेट वाहनों की यूनियनों के प्रतिनिधियों के रूप में ठाकुुर गजेंद्र सिंह, मौलाना शहजाद, मुंशी पप्पू, मलखान सिंह, जसवीर सिंह उर्फ सोनू, मंसूर अहमद, लड्डन, नफीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें