550 लोगों को किया गया मुचलका पाबंद
धामपुर। सीओ धामपुर अर्चना सिंह ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 मई को होने वाले उप चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 550 लोगों पर मुचलका पाबंद किया गया है। स्योहारा थाने में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के 94 मतदान केंद्रों के 145 बूथ सम्मिलित हैं। स्योहारा थाना पुलिस को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने शस्त्रों को थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी जाएगी।