फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर स्कूलों में पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर स्कूलों में पड़े छापे
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के निर्देश पर जिले के कई अधिकारियों ने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की संख्या कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। अनुपस्थित शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। कई स्कूलों में हैंडपम्प खराब मिले तथा शौचालयों की स्थिति भी खस्ताहाल मिली है।
विज्ञापन

डीएम अटल कुमार राय ने जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण कराया। अधिकारियों की टीम से जिले के 250 स्कूलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में नामांकित छात्रों की सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। निरीक्षण में लगाए गए अधिकारियों को पांच पांच स्कूलों का निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को स्कूलों के नाम भी दिए गए थे। कि उन्हें किन स्कूलों का निरीक्षण करना है। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया निरीक्षण में जो भी शिक्षा मित्र, शिक्षक व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं उनका अप्रैल महीने के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण आख्या में जिले के कई परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शौचालय खस्ताहाल पाए गए तथा कई स्कूलों में हैंडपम्प भी खराब पडे हैं। इनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में मिड डे मील की व्यवस्था भी ठीक करने को कहा गया है। समय समय पर स्कूलों का निरीक्षण शिक्षा विभाग के अधिकारियों को करने को कहा गया है। कई स्कूलों में फर्श व चाहरदीवार भी खस्ताहाल मिली है। स्कूलों में डीएम के निरीक्षण कराने की खबर से शिक्षकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें