फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहर से फिर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में कई जगह से फिर से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस अतिक्रमण करने वालों का सामान उठाकर ले गई। बाद में सबका सामान वापिस दे दिया। अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह व शहर कोतवाल फतेह सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड,सर्राफाबाजार,मुख्य डाकघर चौराहा व नजीबाबाद रोड से अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान पुलिस वाहन में अतिक्रमा करने वालों का सामान भरकर कोतवाली ले आई। अतिक्रमण करने वालों में पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची रही। पुलिस को देख लोग खुद भी अपना सामान उठाकर ले जाते रहे। जिन लोगों का पुलिस सामान उठाकर ले गई वह अपना सामान लेने के लिए बेचैन रहे। शाम को पुलिस ने सब का सामान वापिस कर दिया। पुलिस ने लोगों को चेताया कि या तो वह अपनी हरकतों से बाज आकर अतिक्रमण करना बंद कर दी। वरना उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें