नगीना। ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन जीएस स्पोटक्वर्स क्लब चंडीगढ़ और कानपुर स्टेडियम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम 73 रनों से जीत गई। मैन ऑफ द मैच कानपुर के अविनाश सिसौदिया रहे, उन्होंने 57 रन और तीन विकेट लिए।
हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मैदान पर दोपहर बाद नगीना चैंपियनशिप ट्रॉफी के तत्वावधान में 20-20 ओवर के खेले गए ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन जीएस स्पोर्ट्स क्लब चंडीगढ़ और कानपुर स्टेडियम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 163 रन बनाए। बाद में जीएस स्पोर्ट्स क्लब चण्डीगढ़ 90 रन बनाकर ही सिमट गई। कानपुर स्टेडियम 73 रन से विजयी रही।