फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेटियों को स्वाबलंबी बनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मीना पंचायत के दूसरे चरण की कार्यशाला के समापन पर बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के आह्वान के साथ समापन किया गया। कार्यशाला में बालिकाओं को कई जानकारी दी गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नए शिक्षा सत्र में बालिकाओं के प्रवेश पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चाहशीरी स्थित जूनियर हाई स्कूल में चल रहे मीना पंचायत के दूसरे चरण की कार्यशाला के समापन पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल ने कहा कि स्कूली बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मीना पंचायतों को मजबूत किया जाए। शासन से आ रही जानकारी बालिकाओं को दी जाएं। उन्होंने एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में स्कूलों की पावर एंजिल्स को बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विष्णु कुमार ने छात्राओं को सीखो और सिखाओ के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं पढ़ाई संबंधी अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करे तो अच्छा होगा। समापन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा आरती ने तिरंगे व अन्य देशभक्ति गीत गाए। आस्था चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत सुनाया। पुलिस इंस्पेक्टर मीनाक्षी गुप्ता ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए तथा उन्हें पुलिस प्रशासन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में पुनम कुमारी, अजरा परवीन, अदिति चौहान आदि से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें