फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टक्कर लगने से हवा चैक कर रहे ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर।
विज्ञापन

बिलाई शुगर मिल के केन यार्ड में ट्रक के पहिये के नीचे कुचलकर चालक की मौत हो गई। चालक ट्रक के टायर में हवा चेक कर रहा है, इसी बीच पीछे से दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मिल के कांटों पर गन्ने की तौलाई घंटों बंद रही।
थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मंडोरा जट निवासी विजय सिंह ( 55) ट्रक चालक था। बिलाई शुगर मिल का कांटा गांव वाजिदपुर में लगा है। चालक के परिजनों के अनुसार वह रविवार रात में क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना लादकर बिलाई शुगर मिल में लाया था। उसका गन्ना लदा ट्रक तौलाई की प्रतीक्षा में खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक विजय अपने ट्रक के पहिये की हवा चेक करने लगा। इसी दौरान दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से के बाद ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा तो विजय उसके पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई और आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक चालक की केन यार्ड में मौत होने से मिल में अफरातफरी मच गई और करीब दो घंटे तक तौलाई बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। विजय के पुत्र अभिनव की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि फरार आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में देवर-भाभी घायल, मेरठ रेफर
बिजनौर। किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए यहां के चिकित्सकों ने दोनों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी कामेंद्र (35) पुत्र जसवंत सिंह अपनी भाभी सोनिया (38) के साथ बाइक से बिजनौर आ रहा था। जैसे ही वे बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर स्थित गांव रतनपुर के सामने पहुंचे तो किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें