फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट ही चलाए जा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों के प्रति गंभीर नहीं क्षेत्रवासी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। कई बड़े हादसों और पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद वाहन चालकों ने सबक नहीं लिया है। बिना सीट बेल्ट कार और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने की आदत में बदलाव नहीं आया है। उधर, ट्रिपल राइडिंग के मामले में भी लगातार बढ़ने से पुलिस के लिए सिरदर्दी बनी है।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। दोनों राजमार्गों को जोड़ने के लिए गतवर्षों में बाईपास मार्ग विकसित हुए हैं। इसके अलावा हर एक रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों से जुड़े कई प्रमुख मार्ग हैं। जिन पर भारी वाहनों का संचालन होता है। ऐसे में व्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वाहन चालकों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मंगलवार को नगर में अलग-अलग मार्गों पर ट्रिपल राइडिंग के कई मामले मिले।
विज्ञापन

99 फीसदी लोग बिना हेल्मेट ही वाहन चलाते नजर आए। और तो और बोर्ड परीक्षा देने नजीबाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थी तो यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए। एक-एक बाइक पर चार-चार परीक्षार्थी बैठे दिखे। हेल्मेट का कुछ पता नहीं। कुछ लोगों से इस पर बात की, तो निपेंद्र ने बताया कि वह गांव से नजीबाबाद आता है। महीने में एक-दो बार ही शहर आना होता है। हेलमेट लेता तो बेकार ही पड़ा रहता। शादाब ने बताया कि उसे ट्रिपल राइडिंग करना अच्छा लगता है। नजीबाबाद से भागूवाला की ओर जा रहे इस्माइल के साथ उसकी पत्नी और पुत्री थी। तीनों एक बाइक पर थे। हेलमेट पुत्री के हाथों में था। करीब 20 किलोमीटर लंबे सफर पर निकलने से पहले भी इस्माइल ने हेलमेट नहीं पहना।
विज्ञापन


पुलिस खुद से करेगी शुरुआत
नजीबाबाद। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हालांकि समय समय पर वाहन चालकों को समझाया जाता रहा है। मगर अब शनिवार को पुलिस खुद से यातायात नियमों के पालन की शुरुआत करेगी। अगले ही दिन से लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा जाएगा। सुधार न होने पर मजबूरन कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें