फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने संत रविदास के जीवन चित्र उकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। वीके इंटरनेशनल स्कूल में रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने अनेक गतिविधियों में भाग लेकर उनके जीवन की कई प्रतिभाओं पर चित्र उकेरे।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। बच्चों ने कई गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर संत रविदास के जीवन परिचय की जानकारी देते हुए डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। स्कूली बच्चों ने रविदास जयंती कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन से जुड़े कई दृश्यों के चित्र उकेरे। स्कूल प्रधानाचार्य त्रिभुवन राठौर ने कहा कि संत रविदास एक महान कवि और समाज सुधारक और निर्गुण भक्ति के उपासक थे। उनके अथक प्रयासों से छुआछूत जैसी कुरीतियां दूर हुई। उन्होंने समाज को एक नई दिशा दिलाई। इस मौके पर बच्चों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रशांत कुमार, शुभम कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें