सीनियर छात्रों को दी भावभीनी विदाई
बिजनौर। एमडी कॉलेज ऑफ हॉयर एजूकेशन फॉर गर्ल्स, कॉलेज के द्वितीय और आनर्स के तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। बीबीए तृतीय वर्ष की ईशा परवीन, बीकॉम (ऑनर्स) की अक्षिता चौधरी मिस फेरवेल चुनी गईं।
कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अक्षिता, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषी शर्मा, बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्वी राजपूत, मनस्वी भटनागर, प्रज्ञा भटनागर ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। बीबीए द्वितीय वर्ष की मेघा ने गीत प्रस्तुत किया। कॉलेज प्रबंधक विदित कुमार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज डायरेक्टर विपुल रस्तौगी ने कहा कि छात्राओं को कड़े अनुशासन में रहकर कार्य करते रहना चाहिए।
निर्णायक मंडल के सदस्य कॉलेज प्रबंधक विदित कुमार, कॉलेज डॉयरेक्टर विपुल रस्तौगी एवं प्रबंध समिति की सदस्य दीपा चौधरी रहीं। कॉलेज प्राचार्या ऊषा त्यागी ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी प्रथम वर्ष एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया सिंह गलियान और रिया अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी, मनीषी, पूर्वी राजपूत, काजोल, मनस्वी, मानशी, स्वाति तथा प्रवक्ता स्वाति, सुरभि राठी, सांची का सहयोग रहा।